विकिस्रोत:भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव/अगस्त २०२१

विकिस्रोत से

भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव अगस्त २०२१ (Indic Wikisource Proofreadthon August 2021) भारतीय भाषाओं के विकिस्रोतों पर १५ अगस्त से ३१ अगस्त, २०२१ के बीच आयोजित एक संपादनोत्सव है। हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन एवं सीआइएसए२के के सौजन्य से आयोजित यह संपादनोत्सव हिंदी विकिस्रोत पर दूसरी बार आयोजित किया गया है।

नियम

यहाँ इस प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी कुछ मुख्य नियम दिए जा रहे हैं:

  1. यह प्रतियोगिता १५ अगस्त से शुरु होकर ३१ अगस्त २०२१ तक चलेगी। (सम्मिलित रूप में)
  2. विकिमीडिया सर्वर द्वारा दर्ज़ किए जाने वाला भारतीय मानक समय (UTC+०५:३०) मान्य होगा।
  3. इस अवधि के बीच के शोधित पृष्ठ ही अंक के लिए गिने जाएंगे।
  4. नीचे पुस्तक सूची में दर्ज पुस्तकों के ही शोधित किए गए पृष्ठ अंक के लिए गिने जाएंगे। सूची के बाहर की पुस्तकों पर किए गए कार्य प्रतियोगिता के लिए मान्य नहीं होंगे।
  5. प्रतिभागी को एक पृष्ठ शोधित करने पर ३ अंक दिए जाएंगे।
  6. पृष्ठ गलत शोधित करने पर ३ अंक घटा दिया जाएगा।
  7. क्रॉप-टूल जैसे तकनीक की सहायता से मशीनी तौर पर शोधित किए पृष्ठ इस प्रतियोगिता के दौरान अंक के लिए अमान्य होंगे।
  8. प्रमाणित करने के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  9. प्रबंधक/पुनरीक्षक के प्रतियोगिता संबंधी निर्णय सर्वमान्य होंगे।

सभी नियमों के लिए नियम संबंधित मेटा पृष्ठ देखें।

सुझाव

  1. प्रतिभागियों से अलग-अलग पुस्तकों को शोधित करने की उम्मीद की जाती है। २५ अगस्त, २०२१ तक एक ही पुस्तक को दो व्यक्ति शोधित न करें।
  2. २९ अगस्त २०२१ से अन्य प्रतिभागियों की पुस्तकों को नियत अंतराल रखकर संपादन के लिए दूसरे प्रतिभागी चुन सकते हैं। प्रथम दस प्रतिभागियों की पुस्तकों में कम-से-कम ५० पृष्ठ प्रति शेष दिन तथा अन्य में १० पृष्ठ प्रति शेष दिन का अंतर रखकर शोधन करें। शेष दिन का अर्थ है प्रतियोगिता समाप्ति में बचे हुए दिन।
  3. एक पुस्तक का शोधन पूरा कर लेने के बाद ही दूसरी पुस्तक का चुनाव करें। यदि एक पुस्तक पर शोधन कार्य अधूरा छोड़ रहे हों तो उसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।
  4. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी केवल एक बार अपनी चुनी हुई पुस्तक अपूर्ण छोड़कर शोधित करने के लिए नई पुस्तक चुन सकते हैं। इससे पूर्व पुनरीक्षकों को अवश्य सूचित कर दें तथा नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में से अधूरी छोड़ी हुई पुस्तक अपने नाम के सामने से हटा लें। इसके बाद अन्य सदस्य उस पुस्तक को चुन सकते हैं।
  5. किसी पुस्तक पर दो दिनों (४८ घंटे) संपादन न करने की स्थिति में प्रतिभागी के नाम के आगे से वह पुस्तक हटायी जा सकती है।
  6. पुस्तक के पृष्ठों को पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करें। उदाहरण के लिए १, २, ३... २४५, २५६ आदि। मनमाने ढंग से पृष्ठ शोधित न करें।
  7. प्रतिभागी ३१ अगस्त तक ही अपने शोधित पृष्ठों की गलतियाँ सुधार सकते हैं। ३१ अगस्त के बाद के सुधार प्रतियोगिता के दौरान के कार्य नहीं माने जाएंगें। पुनरीक्षक ऐसे पृष्ठों के शोधित स्तर को अशोधित कर सकते हैं जो ३१ अगस्त तक ठीक नहीं किए गए हों किंतु बाद में सुधारे जाएं।
  8. तीन चेतावनियों के बाद भी उपर्युक्त सुझावों का उल्लंघन करने वाले को प्रतियोगिता से बाहर या प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  9. प्रतिभागी नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में अपना हस्ताक्षर करने के साथ-साथ शोधित करने के लिए अपने द्वारा चुनी गई पुस्तक का भी उल्लेख करें जिससे दूसरों को पुस्तक चुनने में सुविधा हो।

अंक प्रणाली

कार्य अंक
अन्य स्थिति से शोधित ३ अंक
शोधित से प्रमाणित ० अंक
प्रमाणित से शोधित ० अंक
शोधित से गैर-शोधित -३ अंक
समस्याकारक ० अंक
खाली पृष्ठ ० अंक
अशोधित पृष्ठ ० अंक

पुरस्कार

इस प्रतियोगिता में दो स्तर के पुरस्कार दिए जाएंगे।

१. प्रत्येक भाषिक विकिस्रोत समुदाय की तरह हिंदी विकिस्रोत के लिए भी निर्धारित दस पुरस्कार निम्नलिखित हैं
  • प्रथम पुरस्कार - तीन हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट, एक विकिस्रोत बैज एवं स्मृति-चिह्न।
  • द्वितीय पुरस्कार - दो हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट, एक विकिस्रोत बैज एवं स्मृति-चिह्न।
  • तृतीय पुरस्कार - एक हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट, एक विकिस्रोत बैज एवं स्मृति-चिह्न।
  • चतुर्थ से दशम तक का पुरस्कार - पाँच सौ रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट, एक विकिस्रोत बैज एवं स्मृति-चिह्न।
२. अखिल भारतीय भाषाओं के विकिस्रोत के स्तर पर निर्धारित तीन पुरस्कार निम्नलिखित हैं
  • प्रथम पुरस्कार - तीन हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट, एक विकिस्रोत बैज एवं स्मृति-चिह्न।
  • द्वितीय पुरस्कार - दो हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट, एक विकिस्रोत बैज एवं स्मृति-चिह्न।
  • तृतीय पुरस्कार - एक हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट, एक विकिस्रोत बैज एवं स्मृति-चिह्न।
अर्हता
  • स्थानीय स्तर पर पुरस्कार की अर्हता हेतु न्यूनतम जहाँ ३५० अंक प्राप्त करने होंगे, वहीं अखिल भारतीय स्तर पर यह अर्हता १००० अंकों के बाद प्राप्त होगी।
  • विस्तृत जानकारी के लिए (मेटा पर पुरस्कार पृष्ठ देखें)।
  • "हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप" की ओर से इस प्रतियोगिता में ३५० अंक पाने किंतु प्रथम दस स्थानों में नहीं रहने वाले सभी महिला प्रतिभागियों को ५०० रूपए का उपहार कूपन दिया जाएगा।[१]

पुस्तक सूची

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रस्तावित पुस्तकें:

पुस्तक विवरण
क्रम-संख्या विषय-सूची लेखक लेखक का निधन प्रकाशन-वर्ष लाइसेंस टिप्पणी प्रगति पृष्ठ
अहंकार प्रेमचंद १९३८ १९३७ PD-India-URAA - - -
अजातशत्रु जयशंकर प्रसाद १९३७ १९२२ PD-old-70-1923 - - -
अलंकार चंद्रिका लाला भगवानदीन १९३० १९३७ PD-India-URAA - - -
आदर्श महिला नयनचंद्र मुखोपाध्याय १९२५ PD-India PD-US अनुवाद चौथी बार १९२५ में प्रकाशित - -
आदर्श हिंदू १ मेहता लज्जा राम शर्म्मा १९३१ १९२२ PD-old-70-1923 - - -
इन्दिरा बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय १८९४ १९१६ PD-old-100-1923 अनुवाद १९१६ में प्रकाशित - -
कंकाल जयशंकर प्रसाद १९३७ १९२९ PD-India-URAA - - -
कर्बला प्रेमचंद १९३८ १९२४ PD-old-70-1923 - - -
कवि-प्रिया केशवदास १६१७ पुनर्मुद्रण १९५२ PD-India - - -
१० कायाकल्प प्रेमचंद १९३८ १९२९ PD-India-URAA - - -
११ प्रेमाश्रम प्रेमचंद १९३८ १९१९ PD-old-70-1923 - - -
१२ जायसी ग्रंथावली मलिक मुहम्मद जायसी १५४२ १९२४ PD-old-100-1923 - - -
१३ प्रिया-प्रकाश लाला भगवानदीन १९३० १९२५ PD-India-URAA - - -
१४ परीक्षा गुरु लाला श्रीनिवासदास १८८७ १८८२ PD-old-100-1923 - - -
१५ खूनी औरत का सात ख़ून किशोरीलाल गोस्वामी १९३२ १९१८ PD-old-70-1923 - - -
१६ कार्ल मार्क्स, फ्रेडरिक एंगेल्स लेनिन १९२४ १९१८ PD-old-80-1923 - - -
१७ कुरल-काव्य एलाचार्य - १८८९ PD-India PD-US - - -
१८ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र बाल गंगाधर तिलक १९२० १९१७ PD-old-100-1923 - - -
१९ चन्द्रगुप्त मौर्य्य जयशंकर प्रसाद १९३७ १९३२ PD-India-URAA - - -
२० चिंतामणि रामचंद्र शुक्ल १९४१ १९१९ PD-1923 PD-India - - -
२१ जहाँगीरनामा जहाँगीर - १९०५ PD-old-100-1923 - - -
२२ जायसी ग्रंथावली मलिक मुहम्मद जायसी १५४२ १९२४ PD-old-80-1923 - - -
२३ धर्म्म पुस्तक - - १८५१ PD-old-100-1923 - - -
२४ नैषध-चरित-चर्चा महावीरप्रसाद द्विवेदी १९३८ १९३३ PD-India-URAA - - -
२५ न्याय जॉन गाल्सवर्दी १९३३ १९३० PD-India-URAA - - -
२६ प्रतिज्ञा प्रेमचंद १९३८ १९३९ PD-India-URAA - - -
२७ प्रेम-द्वादशी प्रेमचंद १९३८ १९३८ PD-India-URAA - - -
२८ प्रेमघन सर्वस्व भाग 1 बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमघन' १९२३ १९३९ PD-old-70-1923 - - -
२९ प्रेमघन सर्वस्व भाग 2 बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमघन' १९२३ १९३९ PD-old-70-1923 - - -
३० बंकिम निबंधावली बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय १८९४ १९२८ PD-India-URAA - - -
३१ योगवाशिष्ठ भाषा प्रथम भाग रामप्रसाद निरंजनी - १९१५ PD-old-100-1923 प्रथम प्रकाशन १७४३ में हुआ था - -
३२ योगवाशिष्ठ भाषा द्वितीय भाग रामप्रसाद निरंजनी - १९१५ PD-old-100-1923 प्रथम प्रकाशन १७४३ में हुआ था - -
३३ रघुवंश का भावार्थ-बोधक अनुवाद महावीर प्रसाद द्विवेदी १९३८ १९१३ PD-old-70-1923 - - -
३४ लेखाञ्जलि महावीर प्रसाद द्विवेदी १९३८ १९२८ PD-India-URAA - - -
३५ वरदान प्रेमचंद १९३८ १९२० PD-old-70-1923 - - -
३६ विचित्र प्रबंध रबीन्द्रनाथ टैगोर १९४१ १९२४ PD-old-70-1923 अनुवाद १९२४ में प्रकाशित - -
३७ शिवसिंह सरोज शिवसिंह सेंगर १८७८ १९२६ PD-India-URAA पहली बार १८८३ में प्रकाशित - -
३८ साम्राज्यवाद, पूंजीवाद की चरम अवस्था लेनिन १९२४ १९१७ PD-old-80-1923 अनुवाद पहली बार १९१७ में प्रकाशित - -
३९ साहित्य सीकर महावीर प्रसाद द्विवेदी १९३८ १९२९ PD-India-URAA - - -
४० महात्मा शेख़सादी प्रेमचंद १९३८ १९१७ PD-old-70-1923 - - -
४१ सम्पत्ति-शास्त्र महावीर प्रसाद द्विवेदी १९३८ १९०८ PD-old-70-1923 - - -
४२ याक़ूती तख़्ती किशोरीलाल गोस्वामी १९३२ १९०६ PD-old-70-1923 - - -
४३ लवंगलता किशोरीलाल गोस्वामी १९३२ १९१५ PD-old-70-1923 - - -
४४ विद्यापति ठाकुर की पद्यावली विद्यापति - १९१० PD-old-100-1923 - - -
४५ वेनिस का बाँका अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' १९४९ १८८९ PD-1923 PD-India - - -
  • उपर्युक्त पुस्तक-सूची में से १५ अगस्त के बाद अशोधित पन्नों पर किया गया कार्य ही मान्य होगा।
  • प्रगति-स्तर और पृष्ठ-संख्या की स्थिति प्रतियोगिता आरंभ होने के ठीक पहले अद्यतन की जाएगी।

पुस्तक शोधन प्रगति

  1. चिंतामणि.pdf ‎[२७६ पृष्ठ]
  2. कुरल-काव्य.pdf ‎[३४९ पृष्ठ]
  3. प्रेमाश्रम.pdf ‎[४०८ पृष्ठ]
  4. कायाकल्प.djvu ‎[३५० पृष्ठ]
  5. कवि-प्रिया.djvu ‎[३६४ पृष्ठ]
  6. परीक्षा गुरु.djvu ‎[३२० पृष्ठ]
  7. रघुवंश (अनुवाद).djvu ‎[३२१ पृष्ठ]
  8. साहित्य सीकर.djvu ‎[१५६ पृष्ठ]
  9. आदर्श महिला.djvu ‎[२८४ पृष्ठ]
  10. न्याय.pdf ‎[२७६ पृष्ठ]
  11. आदर्श हिंदू १.pdf ‎[२५८ पृष्ठ]
  12. अहंकार.pdf ‎[२५६ पृष्ठ]
  13. विचित्र प्रबंध.pdf ‎[३५८ पृष्ठ]
  14. प्रतिज्ञा.pdf ‎[२४१ पृष्ठ]
  15. जहाँगीरनामा.djvu ‎[३३२ पृष्ठ]
  16. कर्बला.djvu ‎[२०० पृष्ठ]
  17. वेनिस का बाँका.djvu ‎[१९३ पृष्ठ]
  18. वरदान.djvu ‎[१९० पृष्ठ]
  19. बंकिम निबंधावली.djvu ‎[२०५ पृष्ठ]
  20. प्रेम-द्वादशी.djvu ‎[१८० पृष्ठ]
  21. इन्दिरा.djvu ‎[१३७ पृष्ठ]
  22. लवंगलता.djvu ‎[१०२ पृष्ठ]
  23. शिवसिंह सरोज.djvu ‎[४५० पृष्ठ]
  24. कंकाल.pdf ‎[२३८ पृष्ठ]
  25. अलंकारचंद्रिका.djvu ‎[११८ पृष्ठ]
  26. अजातशत्रु.djvu ‎[१७९ पृष्ठ]
  27. प्रिया-प्रकाश.pdf ‎[४५० पृष्ठ]
  28. धर्म्म पुस्तक.pdf ‎[८०४ पृष्ठ]

पुनरीक्षक

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:४३, ३ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]
  2. अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) १८:२३, १५ अगस्त २०२१ (UTC)[उत्तर दें]

प्रतिभागी

(इस अनुभाग में प्रतिभागी निम्न प्रारूप में हस्ताक्षर करें तथा अपनी चुनी पुस्तक का नाम लिखें।)
  1. कन्हाई प्रसाद चौरसिया (talk) 07:02, 1 August 2021 (UTC)
  2. अमृता कुमारी पाण्डेय (talk) 07:28, 1 August 2021 (UTC) - आदर्श हिंदू १,-वेनिस का बाँका४६ से विचित्र प्रबंध
  3. विम्मी करण सूद (talk)
  4. Manisha yadav12- (talk) 08:36, 2 August 2021 (UTC) - प्रतिज्ञा-साहित्य सीकर-कर्बला।-कवि-प्रिया---साम्राज्यवाद, पूंजीवाद की चरम अवस्था---आदर्श महिला
  5. Juhi pandey20 (talk) 12:45, 2 August 2021 (UTC) - आदर्श महिला
  6. J. Ansari Talk 02:41, 3 August 2021 (UTC)
  7. अनुश्री साव(talk) 10:24, 3 August 2021 (UTC) - अहंकार, नैषध-चरित-चर्चा, जहाँगीरनामा
  8. शिखर तिवारी (वार्ता) ०५:२०, ४ अगस्त २०२१ (UTC) - प्रेमाश्रम, याक़ूती तख़्ती, प्रेमघन सर्वस्व भाग 1[उत्तर दें]
  9. सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) ०५:४०, ४ अगस्त २०२१ (UTC) - न्याय, योगवासिष्ठ भाषा-2[उत्तर दें]
  10. अम्बिका साव(📋🖊️) ०५:४५, २३ अगस्त २०२१ (UTC) - सम्पत्ति-शास्त्र[उत्तर दें]
  11. बिपिन बिहारी साव २३ (वार्ता) १४:१३, ४ अगस्त २०२१ (UTC) - कार्ल मार्क्स, फ्रेडरिक एंगेल्स साम्राज्यवाद, पूंजीवाद की चरम अवस्था[उत्तर दें]
  12. Neha Tanti (वार्ता) १५:०८, ४ अगस्त २०२१ (UTC) - प्रेम-द्वादशी, खूनी औरत का सात ख़ून[उत्तर दें]
  13. अँजली चौधरी (वार्ता) १२:५८, १२ अगस्त २०२१ (UTC) - वरदानइन्दिरा, विचित्र प्रबंध[उत्तर दें]
  14. Ashu chaurasia (वार्ता) १४:४१, १४ अगस्त २०२१ (UTC)- खूनी औरत का सात ख़ून[उत्तर दें]
  15. रोहितबातचीत २०:३७, १४ अगस्त २०२१ (UTC)- चन्द्रगुप्त मौर्य्य, योगवाशिष्ठ भाषा प्रथम भाग, विचित्र प्रबंध[उत्तर दें]
  16. ममता साव9 (वार्ता) ०४:५७, १५ अगस्त २०२१ (UTC)--कुरल-काव्य, लवंगलता, प्रेमघन सर्वस्व भाग 2, योगवाशिष्ट भाषा प्रथम भाग[उत्तर दें]
  17. नीलम (वार्ता) ०५:०५, १५ अगस्त २०२१ (UTC)- चिंतामणि>, महात्मा शेख़सादी, लेखाञ्जलि, प्रेम-द्वादशी, रघुवंश (अनुवाद), परीक्षा गुरु, कायाकल्प, प्रेमघन सर्वस्व भाग 1[उत्तर दें]
  18. PUJA KUMARI SHIT (वार्ता) ०७:२५, १५ अगस्त २०२१ (UTC) योगवाशिष्ठ भाषा प्रथम भाग[उत्तर दें]
  19. Dharmadhyaksha (वार्ता) ०९:२२, १५ अगस्त २०२१ (UTC) - विचित्र प्रबंध[उत्तर दें]
  20. Dineshswamiin (वार्ता) ०७:२८, १६ अगस्त २०२१ (UTC) - साम्राज्यवाद, पूंजीवाद की चरम अवस्था[उत्तर दें]
  21. Prajjwal3959 (वार्ता) - बंकिम निबंधावली,अजातशत्रु

प्रगति

बुधवार, १. सितंबर 2021 ८:१६ पूर्वाह्न तक के आंकड़े

Proofread point: 3 and Validate point: 0

User Proofread Validate Total Points
नीलम 1598 3 4794
ममता साव9 1483 1 4449
Manisha yadav12 895 0 2685
अमृता कुमारी पाण्डेय 550 0 1650
शिखर तिवारी 499 0 1497
अनुश्री साव 405 0 1215
सौरभ तिवारी 05 350 0 1050
अँजली चौधरी 257 0 771
बिपिन बिहारी साव २३ 204 0 612
Prajjwal3959 199 0 597
रोहित साव27 151 0 453
Neha Tanti 141 0 423
अजीत कुमार तिवारी 29 7 87
Juhi pandey20 16 0 48
Ashu chaurasia 5 0 15
अम्बिका साव 5 0 15
Dineshswamiin 2 0 6

Index page Participant Proofread Validations Points
Total 45 17 6789 11 20367

परिणाम[२]

User Proofread Validate Total Points Rank
नीलम 1598 3 4794 First
ममता साव9 1483 1 4449 Second
Manisha yadav12 895 0 2685 Third
अमृता कुमारी पाण्डेय 550 0 1650 Fourth
शिखर तिवारी 499 0 1497 Fifth
अनुश्री साव 405 0 1215 Sixth
सौरभ तिवारी 05 350 0 1050 Seventh
अँजली चौधरी 257 0 771 Eighth
बिपिन बिहारी साव २३ 204 0 612 Ninth
Prajjwal3959 199 0 597 Tenth
रोहित साव27 151 0 453 Eleventh
Neha Tanti 141 0 423 twelfth

अक्सर पूछे गए प्रश्न

प्रश्न १- क्या इस प्रतियोगिता में नए सदस्य भाग ले सकते हैं?
उत्तर- हाँ। विकिस्रोत पर पंजीकृत कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।
प्रश्न २- भाग लेने के लिए अपना नाम कहाँ जोड़ें तथा हस्ताक्षर कैसे करें?
उत्तर- इसी पृष्ठ पर ऊपर के प्रतिभागी अनुभाग में पहले से शामिल हुए सदस्यों के नीचे आप अपना नाम हस्ताक्षर करके जोड़ सकते हैं तथा पुस्तक चुन सकते हैं। हस्ताक्षर करने तथा पुस्तक चुनने का प्रारूप इस तरह का होगा-

चार टिल्ड के निशान की जगह आपका नाम स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। चुनी हुई पुस्तक का नाम के स्थान पर अपनी पुस्तक का नाम लिखें जिसे शोधित करने के लिए आपने चुना है।

प्रश्न ३- पुस्तक कैसे चुनें?
उत्तर- ऊपर शोधित करने के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची दी हुई है। इसी में से पुस्तक चुनें। ध्यान दें कि आपके द्वारा चुनी हुई पुस्तक पहले से किसी ने नहीं चुनी हो। अर्थात दूसरे प्रतिभागियों द्वारा चुनी हुई पुस्तकों को छोड़कर बची पुस्तकों में से अपने लिए पुस्तक चुनें।

प्रश्न ४- प्रतियोगिता में क्या करना है? शोधित करने से क्या मतलब है?

उत्तर- यह प्रतियोगिता पुस्तकों के यंत्राभिज्ञानित (OCR) हुए पृष्ठों की गलतियाँ सुधारने की है। चुनी हुई पुस्तक की कड़ी को खोलें। उसमें से गुलाबी रंग के पृष्ठों को संपादित करें। उसे पुस्तक के स्कैन पृष्ठ के साथ मिलाकर उसकी गलतियाँ सुधारें। सारी गलतियाँ सुधार लेने के बाद नीचे स्थित पांच रंगों के वृत्तों में पीले रंग का वृत्त चुन लें। ध्यान दें कि रंग बिना पृष्ठ पूरा सुधारे न बदलें।
प्रश्न ५- पृष्ठों को संपादित करने और शोधित करने संबंधी अधिक जानकारी कहाँ मिल सकती है?
उत्तर- इसके लिए सहायता पृष्ठ देखा जा सकता है।
  1. देखें सहायता:संपादन
प्रश्न ६- इस प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न कहाँ पूछें?
उत्तर- इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर।

संदर्भ

  1. मेटा पर अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिसमें हिंदी के लिए पुरस्कारों की संख्या १२ कर दी गई है। इस बार ३५० से अधिक अंक पाने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। "हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप" की घोषणा मेटा पर पूर्व-घोषित पुरस्कार संख्या में अंकों के आधार पर वंचित किंतु सतत प्रयत्नशील प्रतिभागियों के लिए थी। चूँकि इस बार पुरस्कारों की संख्या में स्वतः वृद्धि कर दी गई है इसलिए किसी अलग व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है। भविष्य के किसी संपादनोत्सव में यदि ऐसी स्थिति पुनः उत्पन्न होती है तो अर्हता अंक प्राप्त, सतत प्रयत्नशील किंतु पूर्व-निर्धारित पुरस्कार से वंचित संपादकों को प्रोत्साहन-पुरस्कार देने के लिए समुदाय अवश्य विचार करेगा।
  2. https://meta.wikimedia.org/wiki/Indic_Wikisource_Proofreadthon_August_2021/Result